श्री शंखेश्वर
पार्श्वनाथ भगवान
रत्नमयी प्रतिमाओं की भव्य अंजनशलाका-प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना महोत्सव
राजस्थान की पुण्यधरा पर महावीर साधना केंद्र, जवाहर नगर, जयपुर में आयोजित यह ऐतिहासिक एवं गौरवशाली धार्मिक आयोजन सम्पूर्ण जैन समाज के लिए मंगलमय अवसर है।

महोत्सव की प्रमुख झलकियाँ
पंचाह्निका महोत्सव के मंगलकारी धार्मिक आयोजन, साधना और सामूहिक सहभागिता।
पंचाह्निका महोत्सव
महोत्सव का मंगलारंभ
कुम्भ एवं दीपक स्थापना, ज्वारा रोपण, पाटला पूजन एवं च्यवन कल्याणक विधान।
भव्य वरघोड़ा
दीक्षा-विनंती, दीक्षा-स्नान, नवकारसी, भव्य वरघोड़ा, धर्मसभा एवं साधर्मिक वात्सल्य।
मंगलकारी प्रतिष्ठा
प्रथम दर्शन, देशना, निर्वाण कल्याणक, भव्य अंजनशलाका-प्रतिष्ठा एवं धर्मसभा।
एक ऐतिहासिक एवं गौरवशाली धार्मिक परंपरा
श्री जैन श्वेताम्बर संघ, जवाहर नगर, जयपुर ने श्वेताम्बर जैन समाज की एकता और धार्मिक साधना के लिए विशिष्ट स्थान बनाया है। महावीर साधना केंद्र में अनेक पूजनीय प्रतिमाओं, दादा गुरुदेवों एवं अधिष्ठायक देवों की प्रतिष्ठाएँ पूर्व में भी सम्पन्न हुई हैं।
अब चपलावत परिवार के पुण्योदय एवं धर्मभावना से प्रेरित होकर रत्नमयी प्रतिमाओं की भव्य अंजनशलाका-प्राण प्रतिष्ठा एवं स्थापना का यह पावन आयोजन सम्पन्न होने जा रहा है।
आचार्य भगवंत एवं साधु-साध्वीवृंद
प्रतिष्ठाचार्य एवं निश्रा प्रदाता
प.पू. खरतरगच्छाचार्य अध्यात्मयोगी श्री जिनमहेंद्रसागर सूरीश्वर जी म.सा.
प.पू. उपाध्याय प्रवर युवामनीषी श्री मनीषसागर जी म.सा.
मरुधरज्योति तीर्थप्रभाविका प.पू. श्री मणिप्रभा श्री जी म.सा. आदि ठाणा
विधि-विधान एवं मार्गदर्शन
अंतर्राष्ट्रीय विधिकारक मनोज कुमार जी बाबूलाल जी हरण (सिरोही वाले)
पंचाह्निका महोत्सव की समय-सारणी
तिथियाँ एवं समय मूल कार्यक्रम-पत्रिका के अनुसार प्रस्तुत किए गए हैं।
आप सपरिवार पधारें
चपलावत परिवार की ओर से सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से भावभरा अनुरोध है कि 05 दिसंबर 2026 को रत्नमयी प्रतिमाओं के भव्य वरघोड़ा महोत्सव तथा 06 दिसंबर 2026 को अंजनशलाका-प्रतिष्ठा, स्थापना एवं धर्मसभा के पावन अवसर पर सपरिवार पधारकर अपनी मंगलमयी उपस्थिति एवं अनुमोदना प्रदान करें।
आपकी पावन उपस्थिति ही हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद एवं इस पुण्य महोत्सव की सार्थकता होगी।
स्व. श्री उत्तमचंद जी एवं स्व. श्रीमती सुशीला देवी जी चपलावत
की पावन पुण्य स्मृति को समर्पित
उनके संस्कार, आशीर्वाद एवं प्रेरणा इस धार्मिक सेवा का आधार रहे हैं।
चपलावत परिवार की ओर से यह पुण्य कार्य सादर समर्पित है।
चपलावत परिवार एवं आत्मीयजन
अंतर्मन से निमंत्रण है, आपको...
श्रीमती पद्मादेवी, मिलापचंद-भारती, हरीशचंद-सुनीता, रिखबचंद-रजनी
ललित कुमार-कृष्णा, प्रदीप कुमार-प्रमिला
राहुल-साक्षी, सौरभ, आयशा, अरिशा
एवं समस्त चपलावत परिवार
पुत्री-पुत्रीदामाद
श्रीमती मधु जी – स्व. श्री नरेंद्र जी सेठ
श्रीमती निशा जी – श्री दुर्लभ सिंह जी मेहता
श्रीमती रेखा जी – श्री मदन जी भंडारी
पौत्री-पौत्रीदामाद
श्रीमती रूपल जी – श्री शुभम जी अरोड़ा
श्रीमती साक्षी जी – श्री अक्षित जी भंसाली
दोहिता-दोहितावधु
कपिल-अर्चना सेठ, मोहित-नीलू सेठ
नितिन मेहता, नमन-अदिति भंडारी, आशीष-ऐश्वर्या भंडारी
हर्षिता मेहता (दोहिती)
आन्या, अविका, भविशा, अदिरा (पड़-दोहिती)
LIVE प्रतिष्ठा कार्यक्रम
जो श्रद्धालु कार्यक्रम में प्रत्यक्ष उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं, वे प्रतिष्ठा महोत्सव का लाइव कार्यक्रम YouTube पर देख सकते हैं।
YouTube पर LIVE देखें ↗बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण
इस पावन प्रतिष्ठा महोत्सव में आपका सपरिवार हार्दिक स्वागत है। कृपया नीचे दिए गए पंजीकरण बटन से अपने आगमन एवं परिजनों की जानकारी प्रदान करें, ताकि आवश्यक व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से की जा सकें।
फॉर्म एक नए पृष्ठ में खुलेगा।
संपर्क एवं आयोजन समिति
विनोद सचेती
98290 58283
दीपक संघवी
94143 39539
नितिन दुगड़
93145 65522
प्रकाशचंद लोढ़ा — 94146 05867
फतेहसिंह बरड़िया — 98290 51550
अनुदीपक जैन — 97824 99999
📍 आयोजन स्थल
श्री जैन श्वेताम्बर संघ (संस्था), महावीर साधना केंद्र, सेक्टर 4, जवाहर नगर, जयपुर